पार्सल में निकले बुकनू के डिब्बे। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। भैंसायां गांव के एक मजदूर को पार्सल में मोबाइल भेजने का झांसा देकर बुकनू के डिब्बे भेज दिए। मजदूर ने विरोध दर्ज कराया है। भैंसायां निवासी मजदूर छविराम कठेरिया ने बताया 17 जनवरी को एक महिला का फोन आया कि कंपनी से आपको ऑफर में मोबाइल निकला है।
इसके लिए उसे 4600 रुपये अदा करने होंगे। बुधवार दोपहर डाकिया नन्हे पांडेय पार्सल लेकर घर पहुंचा। छविराम ने 4600 रुपये डाकिया को दे दिए। इसके बाद पार्सल खोला तो उसमें बुकनू के दो डिब्बे निकले। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)