फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, भाजपा नेता की मौत

Mon, 13 Sep 2021 06:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम भाहपुर सपहा के मजरा नौगवां निवासी सुरेंद्र पाल सिंह उर्फ एमपी सिंह (52) भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। रविवार को किसी काम से वह शाहजहांपुर के अल्हागंज कस्बा बाइक से गए थे। देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अल्हागंज थाना क्षेत्र में जलालाबाद मार्ग पर सुगसुगी गांव के पास रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सुरेंद्र पाल सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में हेलमेट न होने से सिर की चोट भाजपा नेता की मौत का सबब बन गई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम नौगवां के भाजपा के बूथ अध्यक्ष की बाइक में रविवार की देर शाम शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज थाना क्षेत्र में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हेलमेट न लगाए होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही सांसें थम गईं। पुलिस ने जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम भाहपुर सपहा के मजरा नौगवां निवासी सुरेंद्र पाल सिंह उर्फ एमपी सिंह (52) भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे।

रविवार को किसी काम से वह शाहजहांपुर के अल्हागंज कस्बा बाइक से गए थे। देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में अल्हांगज थाना क्षेत्र में जलालाबाद मार्ग पर सुगसुगी गांव के पास रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के समय सुरेंद्र हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


सिर में चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान जेब में मिले मोबाइल व दस्तावेजों में लिखे पते पर परिजनों को सूचना दी। मृतक के परिवार में दो बेटे व दो बेटियां हैं। अल्हांगज पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें