बिकरू कांड में सोमवार को सुनवाई की अगली तिथि 29 नवंबर तय की गई है। आरोपियों की पेशी भी नहीं कराई गई। बिकरू कांड की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन
सोमवार को किसी भी आरोपी को कोर्ट में पेश नहीं किया गया। सुनवाई में अगली तारीख का निर्धारण किया गया। इसके पहले दो नवंबर को रामू, शिवम आदि के आरोपियों के अधिवक्ता संतोष बाजपेई, पवनेश शुक्ला ने एक प्रार्थना पत्र देकर केस डायरी की सीडी व पेन ड्राइव लेने से इंकार कर दिया।
साथ ही कोर्ट से अनुरोध किया था कि उन्हें छाया प्रति ही उपलब्ध कराई जाए। सहायक शासकीय अधिवक्ता आशीष तिवारी ने बताया कि मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 29 नवंबर तिथि तय की है।