फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Sat, 26 Sep 2020 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शाहजहांपुर मार्ग पर बारामार के निकट ट्रक ने गश्त पर निकले सिपाहियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


बिजनौर जनपद के थाना हल्दौर के ग्राम मुकरपुर निवासी पूरन सिंह की तैनाती शाहाबाद कोतवाली में थी। शुक्रवार रात वह साथी सिपाही दीपक सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी मठन थाना असमौली जनपद संभल के साथ हाईवे गश्त पर बाइक से निकले थे।

रात एक बजे शाहजहांपुर मार्ग पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में बैरियर चुंगी से कुछ आगे ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पूरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सिपाही दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद और फिर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह, सीओ शाहाबाद शुभ सुचित भी घटनास्थल पर पहुंचे। आनन फानन ही नाकेबंदी कर दुर्घटना करने वाले ट्रक को पकड़ने का प्रयास  किया गया।

पूरन के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया गया। इसके बाद शव पुलिस लाइन ले जाया गया। यहां एसपी अनुराग वत्स समेत पुलिस अधिकारियों ने अंतिम सलामी दी। मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें