फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 16 Jun 2022 11:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
मोहित की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में बुधवार देर रात बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  बता दें कि मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र का है। यहां लोहिया नगर निवासी मोहित गुप्ता (30) सराफ थे। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बेलामऊ सरैया में उनकी दुकान है।

विज्ञापन

बुधवार देर रात वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहे थे। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के इंदरगढ़-तिर्वा मार्ग पर बच्छजपुर  गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें