कन्नौज। शहर के एक मोहल्ले में मिट्टी खनन की सूचना पर नायब तहसीलदार ने जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ कर कोतवाली में खड़ा करा दिया।
सदर एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि बुधवार शाम फोन कर किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि मकरंदनगर क्षेत्र की गिहार बस्ती के पीछे कुछ लोग जेसीबी से मिट्टी खनन कर रहे हैं। एसडीएम ने नायब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह को मौके पर जांच करने के लिए भेजा। नायब तहसीलदार जब पहुंचे तो शिकायत सही पाई गई। जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्राली के बारे में पूछताछ के बाद भी युवक कोई जानकारी नहीं दे सका।