कानपुर बिधनू में प्रॉपर्टी डीलर के बेटे कमल द्विवेदी (28) की मौत के मामले में फोरेंसिक जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। फोरेंसिक टीम को जो साक्ष्य मिले हैं उससे दावा किया गया है कि गोली धोखे से नहीं चली बल्कि सीधे गोली मारकर कमल की हत्या की गई। गोली राइफल से नहीं डबल बैरल बंदूक से मारी गई थी।
पुलिस इन तथ्यों को नजरअंदाज कर रही है। फरार मृतक का पिता भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। द्विवेदी नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर मनोज कुमार द्विवेदी के घर पर 22 सितंबर की रात पारिवारिक विवाद हुआ था। इसी दौरान गोली चली थी। गोली मनोज के बेटे कमल के पेट में लगी थी।
जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने कमल की मां गीता की तहरीर पर मनोज और कमल की पत्नी प्रीति पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था। जिसके बाद प्रीति ने मनोज पर हत्या करने का आरोप लगा तहरीर दी थी। वारदात के बाद से आरोपी मनोज फरार है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए थे।