फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आलू की तरह अरबी से बनाई भुजिया, एचबीटीयू के शोधार्थियों ने किया शोध 

Sun, 07 Nov 2021 01:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शोधार्थियों ने बताया कि अरबी में स्टार्च ग्रेनुअल्स बहुत छोटे-छोटे होते हैं। यह पेट में आलू की भुजिया के मुकाबले जल्दी पच जाते हैं। बच्चों के लिए भी यह ठीक है।
विज्ञापन
एचबीटीयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के फूड टेक्नोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने आलू की भुजिया की तरह अरबी की भुजिया बनाई है। विशेषज्ञों का दावा है कि स्वादिष्ट के साथ यह पौष्टिक भी है। विभाग के शिक्षक डॉ. विवेक सचान के नेतृत्व में शोधार्थियों ने अरबी की भुजिया और चिप्स बनाए हैं।
विज्ञापन


भुजिया को पेटेंट करा लिया गया है, जबकि चिप्स पर अभी और काम चल रहा है। दि पेटेंट ऑफिस जर्नल में यह शोध प्रकाशित हुआ है। शोधार्थियों ने बताया कि चूंकि अरबी खाने से गले व जीभ में जलन होती है, ऐसे में रासायनिक प्रक्रिया से जलन करने वाले पदार्थ को दूर किया गया।

डॉ.  सचान के मुताबिक पदार्थ को हटाने के बचे हिस्से को उबाल कर इसमें बेसन, मक्के का आटा, नमक और रिफाइंड ऑयल निर्धारित समय पर मिलाया गया। फिर तैयार पेस्ट से सेव तैयार कर 180 डिग्री सेल्सियस में फ्राई किए गए। 
विज्ञापन

जल्दी पच जाते हैं अरबी के स्टार्च 
शोधार्थियों ने बताया कि अरबी में स्टार्च ग्रेनुअल्स बहुत छोटे-छोटे होते हैं। यह पेट में आलू की भुजिया के मुकाबले जल्दी पच जाते हैं। बच्चों के लिए भी यह ठीक है। अरबी से बनी भुजिया में तेल कम सोखती है और स्वाद, रंग और करारेपन में भी बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें