फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: पत्नी ने जहर खाकर दी जान, पति ने फंदे से लटककर जान देने का किया प्रयास, हालत गंभीर

Sat, 06 May 2023 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फतेहपुर जिले में पति से विवाद के बाद शुक्रवार रात पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पति ने भी फंदे से लटककर जान देने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने किसी तरह से उसकी जान बचाई और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे हैलट रेफर किया है।

विज्ञापन


बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी धर्मेंद्र (40) का पत्नी संतरानी (38) के बीच शुक्रवार रात किसी घरेलू बात पर विवाद हो गया। इस पर रात करीब दो बजे संतरानी ने जहर खा लिया। पड़ोस में रहने वाली महिला का देवर मोनू चीख पुकार पर पहुंचा। पत्नी की हालत गंभीर देखकर अवसाद में आकर पति ने कमरे में फंदे से पंखे पर लटक गया। मोनू की सूचना पर प्रधान मौके पर पहुंचे।

फंदे से धर्मेंद्र को नीचे उतारा गया। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने संतरानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं धर्मेंद्र को कानपुर हैलट रेफर किया। प्रधान उदय प्रताप ने बताया कि दंपती की पांच बेटियां हैं। एक शादीशुदा है। एक कोठरी में परिवार का गुजर बसर करता है। धर्मेंद्र मजदूरी कर परिवार चलाता है। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि महिला की आत्महत्या की वजह घरेलू कलह और आर्थिक हालात हो सकते हैं। जांच के बाद पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें