फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: बोर्ड परीक्षा की पहली पाली का समय बदला, स्ट्रांग रूम की निगरानी को बनी तीन टीमें

Tue, 20 Feb 2024 11:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा जिले में बोर्ड परीक्षा की पहली पाली का समय बदल दिया गया है। पहली पाली की परीक्षा 11.15 के बजाय 11.45 तक होगी। वहीं दूसरी पाली का समय स्थिर है।
 
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। कक्ष निरीक्षकों सहित स्टेटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सचल दलों की तैनाती कर दी गई। इस बार बोर्ड परीक्षा के पहली पाली के समय में बदलाव किया गया है। सुबह आठ बजे से 11.15 तक होने वाली परीक्षा अब 8:30 से 11.45 तक होगी। दूसरी पाली में होने वाली परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह परीक्षा दोपहर दो बजे से 5.15 तक होगी।
विज्ञापन


डीआईओएस विजयपाल सिंह ने बताया कि समय परिवर्तन की सूचना व परीक्षा कार्यक्रम की नवीन सूची सभी केंद्रों को दी गई है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 22 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं को लेकर सोमवार को कक्ष निरीक्षकों सहित स्टेटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सचल दलों की तैनाती कर दी गई। जिले में हाईस्कूल के 24738 व इंटरमीडिएट के 19693 परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए 65 परीक्षा केंद्रों में 2451 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं।

जिसमें परिषदीय स्कूलों के 1629 व माध्यमिक के 822 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए छह सचल दल सहित 64 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पांच जोनल मजिस्ट्रेट व 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। डीआईओएस विजयपाल सिंह ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


स्ट्रांग रूम की निगरानी को बनी तीन टीमें
इसके अलावा परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों को जीआईसी कॉलेज में सीसीटीवी, वॉइस रिकॉर्डर से लैस स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। यहां 24 घंटे सुरक्षा कर्मियों का पहरा रहेगा। इसके निरीक्षण के लिए डीआईओएस, बीएसए के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई हैं जो समय समय पर रात्रि कालीन निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें