फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ान: 10 सेक्टरों में पांच हजार युवाओं के हाथों में होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। 400 करोड़ के उद्योगो ने उडा़न भरी तो यहां के युवाओं को रोजी रोजगार के लिए महानगरों के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। दावा किया जा रहा है कि 10 सेक्टरों में पांच हजार से अधिक प्रशिक्षित व अप्रशिक्षित युवाओं को यहीं पर काम मिलेगा।
विज्ञापन



लखनऊ में आयोजित ग्राउंड सेरेमनी कार्यक्रम में यहां के 21 उद्यमी शामिल हुए। जिन्होंने 200 करोड़ के प्रोजेक्टों पर मार्च माह में ही काम शुरू करने की बात कही। उद्यमियों का कहना है कि जिस दिन यह प्रोजेक्ट धरातल पर साकार रूप लेंगे उस दिन यहां के पांच हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के लिए महानगरों के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा।



सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ गए जनपद के 21 निवेशकों की ओर से 10 करोड़ से अधिक की धनराशि निवेश की घोषणा की गई है। स्थानीय कार्यक्रम में जनपद के 36 निवेशकों ने 10 करोड़ से कम धनराशि का निवेश कर उद्योग लगाने की बात कही है। ऐसे उद्यमियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उद्योगों की स्थापना के संबंध में अपने विचार एवं सुझाव व्यक्त किए।आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन




नरैनी प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील सभागार में सीधे प्रसारण के दौरान क्षेत्रीय विधायक ओम मणी वर्मा, ब्लॉक प्रमुख मनफूल सिंह पटेल, उपजिलाधिकारी विकास यादव,तहसीलदार लखन लाल सिंह राजपूत खंड विकास अधिकारी नरैनी प्रमोद कुमार सिंह व महुआ राजेश तिवारी, नायब तहसीलदार डॉ आशीष शुक्ला आदि रहे।



बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार बुंदेलखंड क्षेत्र में भी 60 हजार करोड़ परियोजना शुरू होगी बुंदेलखंड के सातों जिलों में ये निवेश होगा जिससे यहां के युवाओं के रोजगार के अवसर सृजित होंगे कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी नमन मेहता खंड विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, ब्लॉक प्रमुख बबेरू रमाकांत पटेल ,ब्लॉक प्रमुख कमासिन रावेंद्र गर्ग, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव जिला पंचायत सदस्य अरुण पटेल आदि रहे।-
विज्ञापन








10 प्रमुख उद्योग ,,,,,,,



- पशु पालन व्यवसाय में नौ करोड़ की लागत से 40 दुग्ध डेयरिंयां स्थापित होंगी।



- सहकारिता विभाग समितियों तीन पीएम औषधि केंद्र स्थापित होंगे



दुग्ध विकास में 16 उद्यमी बिहार व हरियाणा की गायों का पालन करेंगे।


- मेडिकल एजूकेशन में तीन पैरामेडिकल व नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र खुलेंगे।


- पर्यटन क्षेत्र में होटल सिटी समेत पांच अत्याधुनिक पार्क व होटल स्थापित होंगे।




- कृषि क्षेत्र में बासमती चावल निकालने के लिए तीन राइस मिलों की स्थापना होगी।


- पत्थर उद्योग में चार स्टोन क्रेशर की इकाइयां स्थापित होंगी।















- बिजली में तीन 30,40,70 मेगावॉट के सौर्य ऊर्जा प्लांट लगेंगे।















- एलईडी बल्ब निर्माण इकाई की स्थापना की जाएगी।















- श्री अन्न योजना में पोषाहार व दलिया यूनिटें की स्थापना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें