फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: बेटे ने लाठियों से पीटकर 80 वर्षीय मां को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Feb 2022 01:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा में बेटे ने लाठियों से पीटकर मां को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के कोनी गांव में पुत्र ने 80 वर्षीय मां की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की वजह जमीन बंटवारे को लेकर विवाद होना बताया गया है।
विज्ञापन


छोटे बेटे का पक्ष लेने पर भड़के बड़े पुत्र ने पीटकर मां को मौत की घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है। एसपी अभिनंदन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें