रोशनदान से देखने पर चला पता
इस पर कर्मी उसके सोने का अंदेशा जाहिर कर वापस चला गया। देर शाम तक कोई आहट न मिलने पर होटल कर्मी व होटल संचालक ने कमरे के ऊपर रोशनदान से देखा, तो युवक शौचालय के ऊपर लगी जाली में रस्सी के फंदे पर लटक रहा था।
सुबह 11 बजे शुरू किया था लाइव
घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई ग्राम प्रधान पियार भैरमदीन ने बताया कि मृतक मुंबई में रहकर पेंटिग का काम करता था। गुरुवार को वह मुंबई से ट्रेन से बांदा आया था। यहां से वह गांव न जाकर अतर्रा के एक होटल में रुक गया। सोशल साइट में सुबह 11 बजे राहुल ने अपनी खुदकुशी का लाइव शुरू कर दिया।
प्रेम प्रसंग की बात आई है सामने
इस वीडियो की जानकारी उन्हें रात में हो सकी। जबकि मृतक के तीन दोस्त अतुल, रवि और राहुल ने लाइव देखकर मृतक के ममेरे भाई बाबूलाल को फोन पर जानकारी दी थी। प्रधान ने बताया कि मृतक के मुंबई में रह रहे दोस्तों ने बताया है कि मृतक का अतर्रा की एक युवती से पिछले छह महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
खंगाली जा रही हैं मोबाइल डिटेल
घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों के आने के बाद कमरा खोल कर शव को निकाला गया। पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक के मोबाइल फोन से कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
अरे...इस पागल को कोई रोको, सुसाइड कर रहा है
अरे, इस पागल को जल्दी कोई फोन कर यार, सुसाइड कर रहा है, इंस्ट्राग्राम में लाइव वीडियो चलाकर खिड़की में फांसी लगा रहा है। फोन नहीं उठा रहा है। लाइव वीडियो चलाने के लिए फोन उसने दूर रख दिया है। एड्रेस का पता करके किसी को सूचना करो...ये लटक गया। भइया, मर गया।
सभी ने कोशिश की, लेकिन नहीं रोक सके
अभी फड़फड़ा रहा है, लेकिन कैसे बचाएंगे कोई तो है नहीं..अब मर गया। यह बात लाइव वीडियो देख रहे तीनों दोस्त उसके परिजनों और नाते-रिश्तेदारों को फोन करके सुसाइड का लाइव हाल बताते हुए बचाने की कोशिश में जुटे थे। सबने उसे रोकने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन घटना को रोक नहीं सके।
मोबाइल के इस्तेमाल व दिनचर्या में बदलाव डाल रहा प्रभाव
रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि युवा उम्र में मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल और दिनचर्या में बदलाव से मानसिक स्तर पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। पर्याप्त नींद न होने से चिड़चिड़ापन आने लगता है। डिप्रेशन का शिकार होकर गलत कदम उठा लेते हैं।
नियमित एक्सरसाइज व योगा करें
सोशल साइट का इस्तेमाल कर आत्महत्या का लाइव वीडियो चलाने वाले मृतक राहुल की मनोदशा ठीक नहीं रही होगी। निश्चित तौर पर वह किसी बात को लेकर कई दिनों से तनाव में रहा होगा। परिजनों ने ध्यान नहीं दिया और घटना हो गई। चिकित्सक ने सलाह दी है कि डिप्रेशन या तनाव से बचने के लिए नियमित योगा करें।