अब स्वास्थ्य विभाग यह भी मॉनीटरिंग कर रहा कि जो पुरुष संक्रमित हुआ है, उसकी पत्नी ने इस बीच गर्भधारण तो नहीं किया है। गर्भधारण हुआ तो गर्भस्थ शिशु की नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी।
जीका संक्रमण गर्भस्थ शिशु तक न पहुंचे, इसके लिए महिलाओं के साथ पुरुषों को भी सावधान रहने की जरूरत है। जीका से ठीक होने के 180 दिन तक पुरुष रोगी भी एहतियात बरतें और इस अवधि में बच्चा प्लान न करें।
विज्ञापन
गर्भधारण होने से जीका का संक्रमण भ्रूण तक पहुंच सकता है। इससे गर्भस्थ शिशु में रोग पैदा हो जाएगा। जीका प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें इस संबंध में पुरुष संक्रमितों की भी काउंसलिंग कर रही हैं।
अभी तक जीका से कुल 125 रोगी संक्रमित हुए हैं। इनमें 34 महिलाएं हैं। संक्रमित महिलाओं में चार गर्भवती हैं। इनकी सघन मॉनीटरिंग की जा रही है। लेकिन पुुरुष को संक्रमित होने से भी गर्भस्थ शिशु प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीमें संक्रमित पुरुषों को यह बात समझा रही हैं।
विज्ञापन
व्यक्ति भले ही रिपोर्ट में निगेटिव हो गया हो लेकिन उसके वीर्य में जीका संक्रमण रहता है। 180 दिन के बाद यह समाप्त होता है। अब स्वास्थ्य विभाग यह भी मॉनीटरिंग कर रहा कि जो पुरुष संक्रमित हुआ है, उसकी पत्नी ने इस बीच गर्भधारण तो नहीं किया है।
गर्भधारण हुआ तो गर्भस्थ शिशु की नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी। लेवल टू अल्ट्रासाउंड से उसकी जांच की जाएगी। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि संक्रमण का असर पुरुष में 180 दिन तक रहता है। इससे एहतियात जरूरी है।