फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: थाने में महिला को पीटा, युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Wed, 01 Jun 2022 03:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक सूदखोर ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। दरअसल, दिबियापुर थाने में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सूदखोर की शिकायत करने आईं महिलाओं को परिसर में सूदखोर ने रोक लिया और गालीगलौज करते हुए लात-घूसों और चप्पलों से पीटा।
विज्ञापन
महिलाओं के साथ मारपीट करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के दिबियापुर थाना परिसर में महिला से एक युवक ने मारपीट कर दी। वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें एक युवक महिला पर चप्पल बरसाता नजर आ रहा है। इसके बाद उसे पीटता दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

कलक्ट्रेट रोड निवासी रीता देवी पत्नी संजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसने अनूप सिंह से ब्याज पर पांच हजार रुपये लिए थे। वह 35 सौ रुपये और ब्याज दे चुकी है। बीमार होने के कारण शेष रुपये कुछ दिन बाद देने की मोहलत मांगी। इसके बावजूद अनूप लगातार रुपये देने के लिए दबाव बना रहा है। मंगलवार सुबह दोनों अपनी-अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप लगाया कि इसके बाद अनूप ने चप्पल से पीटा और फिर मारपीट कर घायल कर दिया। इधर, आरोपी अनूप का कहना है कि महिलाओं ने उसकी मां और उसके साथ मारपीट और अभद्रता की थी। थाना प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा का कहना है कि थाने के गेट पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। तुरंत पुलिस बल ने दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें