फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: मवेशियों के बीच नहर में फंसा मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Wed, 08 Sep 2021 04:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

मवेशियों व युवक का शव करीब तीन से चार दिन पुराना है। तेज बहाव की वजह से शव बहते हुए निचली नहर में आए हैं। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र में निचली गंगा नहर पुल के नीचे से तीन मरे मवेशी के बीच एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। शव पर नजर पड़ने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर सीओ मुकेश प्रताप सिंह पहुंचे। उनके साथ मजिस्ट्रेट करन सिंह भी साथ रहे।
विज्ञापन


युवक के शव को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव इटावा की ओर से बहकर नहर में आया है।

फिलहाल, मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया जाएगा। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी की जा रही है। युवक का शव मवेशियों के बीच फंसा हुआ था। सुबह पुल से निकल रहे वाहन सवारों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने सूचना दी।
विज्ञापन


इटावा पुलिस की मदद से मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मवेशियों व युवक का शव करीब तीन से चार दिन पुराना है। तेज बहाव की वजह से शव बहते हुए निचली नहर में आए हैं। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें