फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: पुलिस और एसओजी की टीम की बड़ी कार्रवाई, डीजल चोर गैंग का खुलासा, 17 लोग हिरासत में लिए

Wed, 08 Sep 2021 01:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा

सार

इटावा जिले में पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर पिछले कई महीनों से चल रहे डीजल चोरी के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। टीम ने 17 लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
डीजल चोर गैंग का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की इटावा जिले में पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। टीम ने नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे में डीजल चोर गैंग का खुलासा किया है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि कानपुर देहात स्थित रिलायंस आउटवार्ड से डीजल लेकर निकले डीजल टैंकरों से ढाबा मालिक और टैंकरों के ड्राइवरों की मिलीभगत से पिछले कई महीनों से डीजल चोरी का गोरखधंधा चल रहा था।  

टीम ने ढाबे पर खड़े रिलायंस के चार टैंकर के साथ ही चोरी कर बेचने के लिए निकाला गया दो हजार 750 लीटर (पौने तीन हज़ार लीटर) डीजल ड्रमों से बरामद किया है।  
विज्ञापन


टीम ने 17 लोगों ( ट्रक ड्राइवर, क्लीनर, डीज़ल ग्राहक) को हिरासत में लिया है। डीजल चोरी कर कम दाम में बेचने का गोरखधंधा चल रहा था। ढाबा मालिक मौके से फरार हो गया। मौके पर एसओजी टीम, एसपी सिटी, सीओ जसवंतनगर के साथ ही खाद्य विभाग की टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें