फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष की समीक्षा बैठक: सतीश महाना ने कहा- अव्यवस्थाओं को दूर करें, बरसात से पहले सड़कों का गड्ढा मुक्त बनाएं

Sun, 17 Apr 2022 10:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने पहली समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को बरसात से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को ऐसी सड़कों की सूची बनाकर काम करने को कहा।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक लेते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में दूसरी बार आई योगी सरकार के विकास कार्यों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शनिवार को सर्किट हाउस में पहली समीक्षा बैठक की। उन्होंने शहरवासियों के लिए अक्सर समस्या बनने वाली गड्ढा युक्त सड़कों को बारिश से पहले गड्ढा मुक्त करने की हिदायत अधिकारियों को दी। अभी भी 30 से अधिक सड़कें हैं, जो पूरी तरह से गड्ढा मुक्त नहीं हैं। महाना ने इन सभी सड़कों को अभियान चलाकर ठीक करने को कहा है।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले शहर की अधिकांश सड़कों की मरम्मत की गई थी। इनमें से कई ऐसी हैं, जो बनने के बाद फिर से उखड़ने लगी हैं, तो कई ऐसी हैं, जिनकी मरम्मत नहीं हो पाई। महाना ने सख्त लहजे में केडीए, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, आवास विकास के अधिकारियों से कहा कि बारिश के मौसम में जल भराव की वजह से अक्सर लोग सड़कों के गड्ढों में गिरकर घायल होते हैं। इस अव्यवस्था को दूर करना है।
उन्होंने सभी विभागों को अपनी-अपनी सड़कों की सूची बनाकर इस पर काम करने को कहा। साथ ही, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को इसकी लगातार मानीटरिंग करने को भी कहा।

विज्ञापन

इस दौरान बैठक में मौजूद एमएलसी अरुण पाठक ने बिजली विभाग और केडीए से जुड़े सवाल उठाए तो विधायक मैथानी ने शनिदेव मंदिर काकादेव से नमक फैक्ट्री को जाने वाली रोड पर अतिक्रमण का मामला उठाया। महाना ने इस पर अधिकारियों से जवाब भी मांगा। इसके साथ ही सड़कों के दोनों ओर सर्विस लेन पर अवैध कब्जे भी हटाने के लिए निर्देश दिया।

शहर की इन सड़कों पर अभी भी गड्ढे
गड़रियनपुरवा, अनवरगंज स्टेशन रोड, दीप टॉकीज से किदवई नगर जाने वाली रोड, गौशाला चौराहा रोड, सांई मंदिर रोड किदवई नगर, सोटे वाले हनुमान मंदिर रोड, फजलगंज बीओबी चौराहे से फायर स्टेशन रोड, काकादेव कुलवंती हास्पिटल के सामने वाली रोड, काकादेव गुरुद्वारे के आगे सड़क के बीच बड़ा गड्ढा, सनिगवां से पिपरगवां रोड, यशोदा नगर की नमक फैक्ट्री चौराहे से गोपाल नगर रोड। इसके अलावा आवास विकास क्षेत्र में ऐसी छोटी बड़ी कई और सड़कें हैं, जहां पर गड्ढे हैं।
विज्ञापन

केडीए की महायोजना में अब रिंग रोड भी शामिल
शहर को विकसित करने को तैयार की गई केडीए की महायोजना में अब रिंग रोड को भी शामिल किया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ने मंडलायुक्त, केडीए वीसी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि रिंग रोड से जुड़ने वाले चारों हाईवे वाले स्थानों पर प्रस्तावित चार बस अड्डों के लिए जल्द जमीन तलाशी जाए। इससे अनावश्यक वाहनों की भीड़ से बचा जा सकेगा। उन्होंने विभागों से आपसी समन्वय बनाकर रिंग रोड के किनारे-किनारे विकास कार्य कराने पर जोर दिया।

बैठक में ये रहे मौजूद
एमएलसी अरुण पाठक, विधायक सुरेंद्र मैथानी, मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें