फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठा रामोत्सव: 81 फीट लंबे पुष्पक विमान में नजर आएंगे राम ही राम, शामिल होंगी बड़ी शख्सियतें

Sun, 17 Apr 2022 08:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद, विहिप का अनूठा रामोत्सव आयोजित होने जा रहा है। इसका उद्देश्य सामाजिक समरसता और एकरुपता को बढ़ावा देना है। रामोत्सव में 21 जिलों के छह हजार युवा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का रूप लेकर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
रामोत्सव के लिए तैयार निराला नगर, रेलवे ग्राउंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद, विहिप की ओर से आज शाम चार बजे निराला नगर स्थित रेलवे मैदान पर अनूठे रामोत्सव का आयोजन होगा। इसमें कानपुर प्रांत के 21 जिलों के शहरों, कस्बों और गांवों से छह हजार से अधिक बच्चे व युवा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के स्वरूप में शिरकत करेंगे। ये सभी यहां बनाए गए 81 फीट लंबे पुष्पक विमान पर एक साथ सवार होंगे। बच्चे हनुमान जी का रूप धारण कर पहुंचेंगे।

विज्ञापन

विहिप की तरफ से देश में पहली बार इस तरह का अनूठा आयोजन किया जा रहा है। इसमें हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। उत्सव में शिरकत करने वाली प्रमुख शख्सियतों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैयाजी जोशी, विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे, साध्वी ऋतंभरा, डॉ. राम विलास वेदांती शामिल हैं। भाजपा सांसद, विधायक समेत केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री भी शामिल रहेंगे।

रामोत्सव के लिए तैयार किया गया पुष्पक विमान - फोटो : अमर उजाला
मंच पर नेताओं को जगह नहीं
कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीतिक है, इसलिए किसी भी नेता को मंच पर जगह नहीं दी जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर 81 फीट लंबे पुष्पक विमान का निर्माण किया गया है। इस पर श्रीराम के रूप में आने वाले सभी बच्चों और युवाओं को जगह दी जाएगी।

रामोत्सव के लिए दिए चेक
रामोत्सव को सफल बनाने के लिए कोऑपरेटिव इस्टेट में सहयोग राशि भेंट की गई। चेयरमैन विजय कपूर ने विहिप के पदाधिकारियों को 51 हजार रुपये का चेक सौंपा। 13 अन्य उद्यमियों ने 2100-2100 का चेक दिया। इस मौके पर विहिप के कानपुर प्रांत अध्यक्ष राजीव महाना, वीरेंद्र पाल सिंह, राजीव पोरवाल, अमरनाथ, आरपी सिंह, हरीश इसरानी, संदीप मल्होत्रा आदि रहे।
विज्ञापन

बदला रहेगा यातायात
सब्जी मंडी तिराहे (साकेत नगर) से कोई भी वाहन रेलवे ग्राउंड की तरफ नहीं जाएगा। तिराहे से दाएं मुड़कर अपने-अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। वहीं, चावला चौराहा से कोई भी वाहन दीप तिराहे की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात चावला चौराहे से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य को जा सकेगा। इसके अलावा मंदाकिनी होटल तिराहे से कोई वाहन दीप टॉकीज तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें