किसी तरह की गड़बड़ी पर संशोधन भी कराया जा सकता है। एप के माध्यम से मतदान केंद्र की जानकारी मिल जाएगी। साथ ही मतदाता विधानसभा व संसदीय क्षेत्र में प्रत्याशियों से संबंधित जानकारी भी हासिल की जा सकती है। इसके अलावा नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल की साइट
https://www.nvsp.in पर जाकर भी मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पोर्टल और एप दोनों ही आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज मांगेंगे, उन्हें अपलोड करना होगा। 15 से 20 दिन के भीतर मतदाता पहचान पत्र डाक के माध्यम से आपके घर पहुंचेगा। उससे पहले ही एप पर ई-पहचान पत्र प्राप्त किया जा सकता है। किसी तरह की असुविधा पर 1950 हेल्पलाइन नंबर पर समस्या बताई जा सकती है।