विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जल्द ही पार्टियां प्रत्याशियों के नाम भी फाइनल कर देंगी। प्रत्याशियों के साथ ही समर्थकों पर भी विभाग की नजर होगी। चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक चुनावी रैलियों पर रोक लगा दी है।
विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। जल्द ही पार्टियां प्रत्याशियों के नाम भी फाइनल कर देंगी। इसके साथ ही आयकर विभाग भी सक्रिय हो गया है। प्रत्याशियों के साथ ही समर्थकों पर भी विभाग की नजर होगी। हालांकि चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक चुनावी रैलियों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
इनके शुरू होने पर रैलियों में आने वाले स्टार प्रचारकों के खर्चों पर भी आयकर विभाग की खुफिया इकाई की नजर रहेगी। हवाई अड्डों पर भी टीमें लगाई जाएंगी। इस बार के चुनाव में प्रत्याशी 40 लाख ही खर्च कर पाएंगे। चुनावों में प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं।
शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में रुपये, शराब, पायल, साड़ी आदि बांटी जाती है। ऐसे में जिला प्रशासन की टीमें तो नजर रखेंगी ही, आयकर विभाग भी अपने स्तर पर जानकारियां जुटाएगा। सूत्रों के अनुसार जल्द ही टीमें गठित हो सकती हैं।