फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर झांसी हाईवे पर जैनपुर में अनियंत्रित लोडर पलटा, पशु व्यापारी की मौत

विज्ञापन
मृतक फहीम का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली के जैनपुर में सोमवार की रात हाईवे पर एक लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे पशु व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। व्यापारी बिल्हौर से बकरा लादकर कालपी जा रहा था।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के कुरसथ मियागंज निवासी फहीम (26) बकरा खरीदने बेचने का व्यापार करता था। सोमवार को वह बहनोई उसमान के साथ बिल्हौर से एक लोडर में बकरे लेकर कालपी जा रहा था। देर शाम कानपुर झांसी हाईवे पर जैनपुर में लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में फहीम लोडर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ मौजूद बहनोई उसमान ने 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर निशांत पाठक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हाईवे पर लोडर पलटने से करीब आधे घंटे यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त लोडर व बकरियों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें