कहा- बृजेश पाठक पद के लायक नहीं हैं
रक्षाबंधन पर और भी महंगाई और चीजों पर रेट कम हो जाता, तो जनता को और राहत मिलती। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि बृजेश पाठक पद के लायक नहीं थे। उनकी जिम्मेदारी है कि स्वास्थ्य विभाग को मजबूत करें। वो अपना विभाग छोड़कर हर एक बीमारी देख रहे हैं।
घोसी विधानसभा चुनाव हार रही है भाजपा
उन्होंने अपने विभाग को ही बीमार कर दिया है। अगर कोई विभाग को सही करना चाहे, तो अगले 10 साल तक सही नहीं कर पाएगा। स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर लूट भ्रष्टाचार बेईमानी हुई है। अस्पताल में किसी गरीब को इलाज नहीं मिल पा रहा है। यह लोग इधर-उधर की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि यह लोग घोसी विधानसभा चुनाव हार रहे हैं।
बस कंडक्टर के मामले में कही ये बात
उधर, बरेली डिपो में तैनात रहे कंडेक्टर मोहित यादव के परिजनों ने भी अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने विभागीय प्रताड़ना से परेशान होकर बेटे की मौत होने की बात कही। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनकी पूरी मद्द करने का आश्वासन दिया है।