फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कैटेट से भरेंगी एग्रीकल्चर की सीटें

Thu, 21 Jan 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट (यूपी कैटेट) 2016 से चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर सहित यूपी के चार कृषि विश्वविद्यालयों (मेरठ, फैजाबाद और बुंदेलखंड) की स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की 2507 सीटें भरी जाएंगी।
विज्ञापन


इसका ब्योरा बुधवार को जारी कर दिया गया है। कानपुर कृषि विश्वविद्यालय के ऑनलाइन फार्म वेबसाइट csaau.ac.in पर जाकर भरे जा सकते हैं।

कैटेट के ऑनलाइन और ऑफलाइन फार्म 22 फरवरी से भरे जाएंगे। फार्म भरने, टेस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

सबसे ज्यादा 1520 सीटें बीएससी होम साइंस, एग्रीकल्चर, वानिकी, उद्यान, डेयरी टेक्नोलॉजी, फशरीज और इंजीनियरिंग की हैं। एमएससी और एमबीए की 704 सीटें, पीएचडी की 243 और डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एंड फूड प्रोसेसिंग की 40 सीटें हैं।

यह है फार्म फीस
सामान्य, ओबीसी की फीस 1250 रुपये है। 
एससी, एसटी की फीस 1050 रुपये तय।
फार्म भरने, टेस्ट, रिजल्ट और काउंसलिंग शेड्यूल
22 फरवरी से 2 अप्रैल : आवेदन फार्म जमा होंगे।
3 से 9 अप्रैल : 300 रुपये लेट फीस के साथ फार्म जमा किए जा सकेंगे।
16, 17 और 18 मई : एंट्रेंस टेस्ट होगा।
31 मई : रिजल्ट आएगा।
24 जून से 2 अगस्त: यूजी, पीजी और पीएचडी में एडमिशन के लिए काउंसलिंग।

पढ़ाई का शेड्यूल
18 जुलाई से : बीएससी होम साइंस, एग्रीकल्चर, वानिकी, उद्यान, डेयरी टेक्नोलॉजी, फिशरीज और इंजीनियरिंग।
22 जुलाई से : एमएससी होम साइंस, एग्रीकल्चर, वानिकी, उद्यान, डेयरी टेक्नोलॉजी और एमबीए।
5 अगस्त से : पीएचडी।
आईसीएआर से भी भरी जाती हैं सीटें
कृषि विश्वविद्यालयों की 15 फीसदी स्नातक और 25 फीसदी परास्नातक सीटें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के कोटे से भी भरी जाती हैं। इसका टेस्ट आईसीएआर अलग से कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें