फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चक्रव्यूह’ में दिखेंगे नितीश भारद्वाज

Thu, 21 Jan 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दि फिल्म्स एंड थिएटर सोसाइटी, दिल्ली के चार दिवसीय ‘रंग कानपुर’ नाट्य समारोह का शुभारंभ गुरुवार को रागेंद्र स्वरूप आडिटोरियम में नाटक ‘चक्रव्यूह’ के मंचन से होगा।
विज्ञापन


प्रसिद्ध टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभा चुके अभिनेता नितीश भारद्वाज इसमें श्रीकृष्ण व नाटक के सूत्रधार का अभिनय करेंगे। इसका लेखन सोसाइटी के डायरेक्टर अतुल सत्य कौशिक ने किया है। 1 घंटा 40 मिनट का यह नाटक शाम 6:30 बजे से शुरू होगा।

सोसाइटी की शक्ति सिंह ने बताया कि नाटक 24 जनवरी तक चलेंगे। अगले तीन नाटकों में अभिनेत्री कश्मीरा शाह, अवतार गिल, हिमानी शिवपुरी और राकेश बेदी अभिनय करते दिखेंगे।
विज्ञापन


ये है नाटक का सार
नाटक ‘चक्रव्यूह’ महाभारत युद्ध के 13वें दिन की कहानी है, जब वीर अभिमन्यु चक्रव्यूह के भीतर लड़ते हए वीर गति को प्राप्त हो जाते हैं। नाटक में सूत्रधार के  रूप में भगवान श्रीकृष्ण (नितीश) बताते हैं कि इतिहास की घटनाओं से अधिक महत्वपूर्ण इतिहास की दी हुई शिक्षाएं हैं।

नाटक में जहां चक्रव्यूह युद्ध को भारतीय मार्शल आर्ट की एक विधा ‘थान्गता’ से बखूबी दर्शाया गया है। वहीं, महाभारत काल में अभिमन्यु की मौत से दुखी अर्जुन, सुभद्रा, उत्तरा और द्रौपदी को उनके प्रश्नों के जो उत्तर देते हैं, उससे दर्शकों को यह बोध होगा कि हर आदमी कहीं न कहीं अभिमन्यु है और उसका जीवन एक ‘चक्रव्यूह’।

कल देखिए ‘कपल ट्रबल’
शादी से इतर एक्सट्रा मैरीटल अफेयर्स में लगे दो शादीशुदा जोड़ो की कहानी ‘कपल ट्रबल’ नाटक एक हास्य और थ्रिलर है। इसमें बॉलीवुड अदाकारा कश्मीरा शाह एक्टिंग करेंगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें