उन्हें ई-बस और सीएनजी से बस और रेलवे स्टेशन भेजा गया। इसी तरह अन्य अभ्यर्थियों को भेजा जाएगा। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को 20 पुश अप कराने का लक्ष्य दिया गया। इसमें सफल होने के बाद एसआरटी (मानसिक समझ) के दो पेपर होंगे।
इसका समय 45 मिनट रखा गया है। इसके बाद इन्हें लंच का समय दिया गया। अभ्यर्थियों के परिजनों ने बताया कि अंत में ग्रुप डिस्कशन होगा, जिसके बाद आज की शारीरिक दक्षता की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसमें सफल होने वाले परीक्षार्थियों को 29 जून से शुरू होने वाले मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।