फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसभा के बाद निकली भीड़ तो हाईवे पर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
हाईवे व सर्विस लेनों पर लगा जाम। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। प्रधानमंत्री की जनसभा के बाद हाईवे पर जैसे ही भीड़ निकली तो लंबा जाम लग गया। कार्यक्रम में आए वाहन निकलने की जल्दबाजी में आमने सामने आ गए। इन वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब एक घंटे मशक्कत के बाद जाम खुल सका। जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी रही।
विज्ञापन

कानपुर-इटावा हाईवे में शहजादपुर गांव के पास हाईवे किनारे प्रधानमंत्री की जनसभा हुई। इस जनसभा के चलते रूट डायवर्ट कर दिया गया था। वहीं, कार्यक्रम में भारी संख्या में वाहनों से भीड़ आई थी। कार्यक्रम स्थल से करीब एक किमी पहले दोनों तरफ वाहनों को खड़ा करा दिया गया था। जनसभा खत्म होने पर पूरी भीड़ एक साथ बाहर निकलने लगी। पैदल निकल कर लोग वाहनों तक पहुंचे। पहले तो हाईवे पर पैदल चलने वालों की भीड़ लगी रही फिर वाहन भी आमने सामने आ गए। एक ही लेेन में दोनों तरफ से वाहन आने पर लंबा जाम लग गया। कई वाहन तो आड़े तिरछे फंस गए। इससे पुलिस को उन्हें हटवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
जाम में कई नेताओं की गाड़ी फंसी रही। हालांकि पुलिस ने मुख्यमंत्री समेत अन्य वीआईपी को सुरक्षित रूट से पहले ही निकाल दिया था। जनसभा में औरैया, जालौन, कानपुर, घाटमपुर, बिल्हौर क्षेत्र के अलावा जिले की अकबरपुर रनियां, रसूलाबाद, भोगनीपुर व सिकदंरा चारों विधान सभा क्षेत्रों से भीड़ आई थी। अकबरपुर ओवरब्रिज में सर्विस लेन पर भी भीड़ लगी रही। भीड़ कम होने के एक घंटे तक हाईवे पर डायवर्ट किया गया, रूट भी बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

झारखंड महिला मोर्चा की टोली पीएम की जनसभा में आई
कानपुर देहात। शहजादपुर गांव के पास पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा में झारखंड की महिला कार्यकर्ताओं की टोली भी शामिल हुई। इसमें झारखंड की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजुर, जन जाति की मोर्चा की अध्यक्ष गीता बाल मुचु, झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य लक्ष्मी कुमारी, ऊषा मखारिया, सोनी हेमरम भी जनसभा में पहुंचीं। वह चुनाव को लेकर प्रदेश में भेजी गई हैं। फिलहाल प्रधानमंत्री के जनसभा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहजादपुर पहुंचीं। सदस्य लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता के चलते हर रैली में भारी भीड़ हो रही है। कहा भाजपा के कार्यों व नीतियों से उत्तर प्रदेश की जनता प्रभावित हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें