फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मिड डे मील बनाने वाली सात संस्थाओं पर शिकंजा, इन जगहों से लिए गए सैंपल

Mon, 01 Aug 2022 09:30 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दाल, रोटी, मिर्च पाउडर, बनी हुई सब्जी आदि के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
नमूने लेती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी स्कूल के बच्चों को खराब गुणवत्ता वाला खाना परोसे जाने का मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी मिड डे मील बनाने वाली स्वयं सेवी संस्थाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने सोमवार को शहर के अलग-अलग स्कूलों में एमडीएम का वितरण करने वाली सात संस्थाओं के रसोई पर औचक छापा मारकर खाद्य उत्पादों के 20 नमूने भरे हैं। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सैंपल को विस्तृत जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

विज्ञापन


इनके लिए गए सैंपल 

  • मनभावन कल्याण समिति के कल्याणपुर में स्थित किचन से  
  • छत्तीसगढ़ सामाजिक संस्थान के हरजेंदर नगर स्थित किचन से
  • निर्बल सेवा संस्थान के संगीत टॉकीज के पास स्थित किचन से  
  • मांश्रिता सेवा संस्थान के वायु विहार हरजेंदर नगर स्थित रसोई से 
  • उज्जवल सवेरा समिति मेरठ के कल्याणपुर स्थित किचन से 
  • यूनाइटेड विकास समिति के कल्याणपुर स्थित रसोई से
  • मौलाना आजाद मेमोरियल सोसाइटी के घाटमपुर स्थित किचन से
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें