लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मैनीभावाखेड़ा गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 5 बजे कार का टायर बदल रहे लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में फिरोजाबाद जिला के थाना शिकोहाबाद के गांव रुकनपुर निवासी नईम (50) व 25 वर्षीय कामरान पुत्र हकीमुद्दीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि यहीं के 25 वर्षीय फरहान, सिरसागंज निवासी 21 वर्षीय हुसैन व 50 वर्षीय जानेआलम घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गम्भीर होने पर सभी को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। कार सवार लोग बाराबंकी जिला स्थित देवा शरीफ जा रहे थे।