ट्रायल रन के शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री ने डिपो में मेट्रो ट्रेन का निरीक्षण किया। मेट्रो में बैठकर इसकी खूबियां देखीं। औद्योगिक मंत्री सतीश महाना और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री निर्मला कटियार के साथ ट्रेन में फोटो भी खिंचवाई।
दिसंबर के अंत तक मेट्रो ट्रेन आईआईटी से मोतीझील के बीच शहरवासियों के लिए दौड़ने लगेगी। गुरुदेव चौराहा स्थित डिपो में मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन के उद्घाटन के दौरान यह दावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चार से छह सप्ताह में मेट्रो का ट्रायल रन पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद मेट्रो का कामर्शियल रन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आम पब्लिक के लिए मेट्रो का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से कराने का प्रयास होगा।
मेट्रो ट्रेन में बैठे योगी, फोटो भी खिंचवाई
ट्रायल रन के शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री ने डिपो में मेट्रो ट्रेन का निरीक्षण किया। मेट्रो में बैठकर इसकी खूबियां देखीं। औद्योगिक मंत्री सतीश महाना और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री निर्मला कटियार के साथ ट्रेन में फोटो भी खिंचवाई। यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने अत्याधुनिक मेट्रो की खूबियां बताईं।
विज्ञापन
साथ ही यूपीएमआरसी की ओर से उन्हें ट्रेन का मॉडल भी उपहार में दिया। इस दौरान औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, अभिजीत सिंह सांगा, उपेंद्र पासवान, महापौर प्रमिला पांडेय, एमएलसी अरुण पाठक, भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, दक्षिणी जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, आवास विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार, यूपीएमआरसी के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।