88 करोड़ चिट फंड घोटाले का मामला हुआ दर्ज
- फोटो : amar ujala
कानपुर के नौबस्ता में लखनऊ की चिट फंड कंपनी के निवेशकों के 88 करोड़ हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कंपनी के सीएमडी समेत 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
केशवनगर, नौबस्ता निवासी प्रशांत कुमार तिवारी ने बताया कि संजय गांधी नगर के राजीव सिंह लखनऊ के हजरतगंज स्थित इन्फिनिटी वर्ल्ड इन्फ्रा वेंचर लिमिटेड (इन्फिनिटी वर्ल्ड ग्रुप ऑफ कंपनीज) में बिजनेस प्रमोटर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया था कि उनकी कंपनी फ्लैट बनाकर बेचती है।