फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव प्रसाद का विपक्ष पर हमला, सपा-बसपा, कांग्रेस चाहे जितनी कोशिश कर लें, सरकार तो मोदी की ही बनेगी

Fri, 19 Apr 2019 11:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान तीन दिन में शुक्रवार को दूसरी बार कानपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा-बसपा, कांग्रेस चाहे जितनी कोशिश कर लें, सरकार तो मोदी की ही बनेगी। वह शुक्रवार को सचेंडी में अकबरपुर लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के समर्थन में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के शासनकाल में जिस तरह से देश से भ्रष्टाचार और अपराध का सफाया हुआ है, उससे गुंडे और भ्रष्टाचारियों की नींद हवा हो गई है। यही वजह है कि वे सभी किसी न किसी तरीके से फिर से सत्ता पाने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन यह संभव नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

आतंकवाद से देश को मुक्ति दिलाने के लिए प्रत्येक बूथ पर भाजपा की जीत जरूरी

देश की जनता मोदी और योगी के साथ है। उन्होेंने कहा कि आज से पहले किसी भी सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति इतनी अच्छी नहीं थी। अब 18 से 20 घंटे बिजली गांवों को दी जा रही है। उन्होेंने कांग्रेेस की केंद्र और सपा,बसपा की प्रदेश में रही सरकारों को भी घेरे में लिया।

कहा कि कांग्रेेस ने देश में 55 साल और सपा बसपा ने 15 साल से अधिक समय तक प्रदेश में राज किया। लेकिन न तो देश की हालत सुधरी न ही उत्तर प्रदेश की। कहा कि कांग्रेेस 72 हजार के नाम पर शिगूफा लेकर आई है, जो सिर्फ लोगों को धोखा देने के लिए है।

मौर्य ने कहा कि आतंकवाद से देश को मुक्ति दिलाने के लिए प्रत्येक बूथ पर भाजपा की जीत जरूरी है। इसके लिए सभी को आगे आकर मोदी सरकार को फिर से सत्ता में लाना होगा। उन्होंने ग्रामीणों में जोश भरते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जितनी योजनाएं शुरू की है उसमें ज्यादातर ग्रामीण किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें