सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि विदेश से लौटने वाले लोगों के साथ इनके संपर्क में आने वाले संदिग्धों की भी सैंपलिंग की जा रही है। विदेश यात्रा से लौटने वालों को एक सप्ताह के लिए क्वारंटीन करा दिया गया है। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, उनका सैंपल 14 दिन बाद फिर लिया जाएगा।
विदेशों से 84 यात्री कानपुर आ गए हैं। इनमें 10 लोग ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से लौटे हैं। इनमें सबसे ज्यादा लोग ब्रिटेन से आए हैं। इसके अलावा अन्य लोग दुबई, सिंगापुर, न्यूजीलैंड आदि देश घूमकर लौटे हैं।
विज्ञापन
बुधवार रात केंद्र से सूची मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लौटने वाले लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। रैपिड रिस्पांस टीमें उनका ब्यौरा इकट्ठा कर रही हैं। तीन दिन में विदेश से आने वाले 212 लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग के पास आई है।
इसमें बुधवार को 84 लोगों की सूची आई है। सबसे अधिक ध्यान 10 लोगों पर दिया जा रहा है। ये ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से आए हैं। इन्हें तुरंत क्वारंटीन होने की सलाह दी गई है। रैपिड रिस्पांस टीमों ने बुधवार को 19 लोगों की सैंपलिंग की है।
विज्ञापन
इनकी जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी। टीमों ने इनके संपर्क में आने वालों की भी सूची तैयार की है। उनकी जांच की जा रही है कि कहीं संपर्क में आने वालों में तो कोई लक्षण नहीं है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि विदेश से लौटने वाले लोगों के साथ इनके संपर्क में आने वाले संदिग्धों की भी सैंपलिंग की जा रही है। विदेश यात्रा से लौटने वालों को एक सप्ताह के लिए क्वारंटीन करा दिया गया है। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, उनका सैंपल 14 दिन बाद फिर लिया जाएगा।