फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: सांभर की 77 किलो सींग बरामद, तस्करी कर ट्रेन से ले जा रहे थे आरोपी, आरपीएफ ने दर्ज की रिपोर्ट

Thu, 24 Nov 2022 12:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

मानिकपुर के पास पैसेंजर ट्रेन में रेलवे पुलिस बल ने तीन बोरी में सांभर के लगभग 77 किलो सींग बरामद किए हैं। आरपीएफ जवानों को देखकर तस्कर भाग निकले। बरामद सींगों को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
बरामद सींगों के साथ आरपीएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र से तस्करी के लिए ले जा रहे सांभर की 77 किलो सींग आरपीएफ ने बरामद किए हैं। आरोपी पुलिस के आते ही भाग निकले। काफी देर तक आरोपियों की तलाश के बाद जब कोई आरोपी नहीं मिला।

विज्ञापन

इसके बाद आरपीएफ ने वन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर इसे सौंप दिया। अज्ञात के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इटारसी से इलाहाबाद जाने वाली 11117 इटारसी पैसेंजर ट्रेन बुधवार को मानिकपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी हुई।
इस ट्रेन का यहां लगभग एक घंटे तक का ठहराव है। इसी बीच आरपीएफ प्रभारी सचिन राठी टीम के साथ प्लेटफार्म व ट्रेन की बोगियों की जांच कर रहे थे। एक जनरल बोगी में दो बोरे रखे मिले। कुछ दूरी में ही दो युवक मौजूद थे, लेकिन पुलिस को देखते ही वहां से चले गए।

विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि शक होने पर बोरे खोले गए, तो उसमें सांभर की सींग मिली। उन्होंने बताया कि यह सब तस्करी के लिए शिकारी अन्य जिले में ले जाकर बेचते हैं। दोनों बोरे की थाना परिसर में तौल कराई गई, तो कुल 77 किलो सींग मिली।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी कृष्ण पाल द्विवेदी को सूचना दी गई। वह टीम के साथ थाने पहुंचे और बताया कि यह तस्करी का ही मामला है। इसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तकरीबन 10 लाख रुपये है। इसे वन विभाग के सुपुर्द कर आरपीएफ ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें