फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: 50 ई-बसें और आएंगी, बर्रा बाईपास-पनकी और गुजैनी में भी चलेंगी, अफसरों ने तैयार किया प्रस्तावित रूट

Thu, 20 Jun 2024 10:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ई-बसों में सुविधाओं को देखते हुए लोगों ने नए रूटों पर बसों को संचालित करने की मांग की थी। ऐसे में ई-बसों का नया प्रस्तावित रूट तैयार किया गया है। इन रूटों पर नई बसें आने के बाद संचालन को हरी झंडी मिल सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर में जल्द ही 50 ई-बसें और आने की उम्मीद है। इन बसों का उन रूटों में संचालित किया जाएगा जहां यात्रियों के मिलने की संभावना सबसे अधिक है। परिवहन विभाग क अफसरों ने अभी प्रस्तावित रूट तैयार किया है, जिसमें सिविल लाइंस, बर्रा बाईपास, कल्याणपुर, पनकी, गुजैनी, स्वरूपनगर आदि शामिल हैं। इन क्षेत्रों से होकर ई-बसें आएंगी-जाएंगी।

विज्ञापन

बसों के संचालन से पहले परिवहन, जिला प्रशासन, पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग रूट का मुआयना भी करेगा ताकि जाम की स्थिति का आकलन हो सके। वर्तमान में शहर में 100 ई-बसें संचालित की जा रही हैं। अहिरवां डिपो में ये बसें चार्ज होती हैं। अभी संजीवनगर से आईआईटी, संजीवनगर से बिठूर, टाटमिल चौराहे से नौबस्ता तक बसें चल रही हैं।
ई-बसों में सुविधाओं को देखते हुए लोगों ने नए रूटों पर बसों को संचालित करने की मांग की थी। ऐसे में ई-बसों का नया प्रस्तावित रूट तैयार किया गया है। इन रूटों पर नई बसें आने के बाद संचालन को हरी झंडी मिल सकती है। परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बसों का प्रस्तावित रूट तैयार है। पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों के साथ बैठक कर रूट पर विचार विमर्श भी किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये हैं प्रस्तावित रूट
  • गुरुदेव पैलेस से सिविल लाइंस होते हुए बड़े चौराहे।
  • परेड से गोल चौराहे फजलगंज, गोविंदनगर होते हुए बर्रा।
  • कल्याणपुर पनकी विजयनगर होते हुए रतनलालनगर व दबौली।
  • शिवराजपुर तक ई-बस सेवा हो सकती विस्तारित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें