फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्ही सी जान के पेट से निकाला ढाई किलो का ट्यूमर

Wed, 21 Dec 2016 11:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
एक नन्ही सी जान पिछले तीन महीने से भंयकर पेट के दर्द से तड़प रही रही थी। अब जाकर उसे राहत मिली है। रीजेंसी अस्पताल में किशोरी के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला गया। ट्यूमर की जांच में कैंसर का पता चला है। अब इसी अस्पताल में किशोरी की कीमोथिरैपी होगी।
विज्ञापन
  औरैया निवासी कक्षा-6 की छात्रा 14 वर्षीय किशोरी को तीन महीने पहले पेट में दर्द हुआ। पिता ने बताया कि शुरुआत में दर्द की गोली से आराम मिल गया, पर कुछ ही दिन में पेट में दर्द, सूजन, बुखार आने लगा, जो ठीक नहीं हो रहा था।   रीजेंसी के बाल रोग विभाग की हेड डॉ. रश्मि कपूर, पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. रजत गुप्ता, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि पेट का अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन कराने पर ओवेरियन ट्यूमर होने का पता चला।
विज्ञापन
  ऐसा ट्यूमर रेयर होता है। ट्यूमर इतना बड़ा था कि उसके दबाव से दाएं गुर्दे में सूजन आ गई थी और उसकी जान को खतरा था। ऑपरेशन कर 20 गुणा 20 सेंटीमीटर आकार का ढाई किलो का ट्यूमर निकालकर उसकी जान बचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें