फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.30 लाख विद्युत उपभोक्ताओं पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में तीन विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत करीब 2.40 लाख घरेलू विद्युत उपभोक्ता हैं। बिना तैयारी मोहल्लावार व्यवस्था को बदलकर इस बार ट्रांसफार्मर वार बिलिंग शुरू कर दी गई। अब तक करीब 90 हजार से अधिक कनेक्शनों के बिल निकाले जा सके हैं।
विज्ञापन

वहीं बचे चार दिन में करीब 20 हजार बिल और निकाले जाने का अनुमान है। इससे इस माह करीब 1.30 लाख उपभोक्ताओं को विद्युत बिल मिलने में संशय है। वहीं इस माह बिल नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को अगली बार दो माह का बिल मिलेगा, जिस पर ब्याज भी लगा होगा। इसे जमा करने में लोगों को परेशानी होगी।
विद्युत विभाग निजी एजेंसी के जरिए घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं की बिलिंग कराता है। जिले में पेस कंप्यूटर कंपनी का बिलिंग टेंडर सितंबर तक है। अभी तक मोहल्लावार विद्युत बिल जारी हो रहे थे। विद्युत विभाग ने अब वितरण ट्रांसफार्मर वार बिलिंग के निर्देश जारी किए तो अफसरों ने बिना तैयारी के ही इसे लागू कर दिया।
विज्ञापन

पहले बिजली कनेक्शनों की मोबाइल एप पर टैगिंग की जानी थी। इसके बाद इसी डेटा के अनुसार रीडर बिलिंग करता तो उसे आसानी होती। अब ट्रांसफार्मर पर कनेक्शनों को खोजने की दिक्कत बनी है।
स्थिति ये है कि बीस दिनों में केवल 90 हजार से अधिक कनेक्शनों के ही बिल जारी हो सके। 29 अगस्त तक बिल निकले जाएंगे। इससे चार दिन में 20 हजार और बिल बनने का अनुमान है। इस हिसाब से इस माह करीब 1.30 लाख उपभोक्ताओं को विद्युत बिल मिलने पर संशय है।
पेस कंप्यूटर का टेंडर सितंबर में खत्म हो रहा है। इसकी वजह से एजेंसी ठीक से काम नहीं कर रही है। केवल 145 मीटर रीडर लगे हैं। यह मामला उपभोक्ता सेवा में कमी और राजस्व क्षति का है। पहले भी कम बिलिंग पर एजेंसी पर पेनाल्टी के लिए प्रबंध निदेशक को लिखा जा चुका है।
- एके वर्मा, अधीक्षण अभियंता विद्युत
ट्रांसफार्मर वार कनेक्शन टैगिंग के लिए एक माह का वक्त मिलना चाहिए था। विद्युत अफसरों ने यह वक्त नहीं दिया। बिना टैगिंग के ट्रांसफार्मर वार रीडिंग लागू कर दी। अब रीडरों को कनेक्शनों की पहचान करने और बिल निकालने में अधिक वक्त लग रहा है।
- सौरभ साहू, सुपरवाइजर, पेस कंप्यूटर कंपनी
एक दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा
कानपुर देहात। विद्युत विभाग के अफसर व बिलिंग एजेंसी प्रतिनिधि एक दूसरे पर खामी का ठीकरा फोड़ रहे हैं। अधीक्षण अभियंता का एके वर्मा का कहना है कि बिलिंग एजेंसी लापरवाही कर रही है। शुरुआत से ही काम खराब रहा है। अब वर्क आर्डर की अवधि पूरी होने वाली है तो कंपनी समय पूरा कर रही है। वहीं पेस कंप्यूटर कंपनी के सुपरवाइजर सौरभ साहू ने बताया कि उन्हें बिलिंग का डेटा रूट वार दिया गया। करीब तीन हजार से अधिक वितरण ट्रांसफार्मर हैं। अब ट्रांसफार्मर वार बिलिंग से दिक्कतें आ रही हैं। (संवाद)
बकाएदारी व ब्याज लगने की सता रही चिंता
रूरा कस्बे के राजेंद्र कुमार ने बताया कि हर माह बिल जमा करते हैं। इस बार रीडर बिल निकालने नहीं आया। दो माह का एक साथ बिल मिलेगा तो जमा करने में परेशानी होगी। ब्याज भी देना पड़ेगा। कस्बे के ही श्याम प्रकाश पांडेय कहते हैं कि अब तक बिल नहीं मिला है। मीटर रीडर ने बिल देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। एक साथ दो माह का बिल जमा करने में दिक्कत होगी।
अकबरपुर के नयागंज निवासी ओमजी ने बताया कि पिछले माह भी देरी से बिल मिला था। अगस्त खत्म होने वाला है रीडर बिल निकालने नहीं आया है। एक माह का बिल जमा नहीं करने पर अब ब्याज देना होगा। अकबरपुर के नेहरू नगर निवासी संजय मिश्रा कहते हैं कि समय पर बिल मिलने से सहूलियत होती है। इस बार बिजली का बिल नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें