सरवनखेड़ा/पुखरायां। सर्प दंश से गजनेर के मंगटा गांव निवासी किसान की जहां मौत हो गई वहीं पुखरायां के ट्योगा गांव में एक महिला ने दम तोड़ दिया। भोगनीपुर के ऊधमपुर गांव निवासी युवक हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
गजनेर के मंगटा गांव निवासी राम सेवक (55) मवेशियों को चारा देने के लिए एक कमरे से भूसा निकाल रहे थे। इस दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। जानकारी पर परिजन गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल अकबरपुर ले गए। वहां से हैलट रेफर किया गया पर परिजन झाड़फूंक के चक्कर में घाटमपुर ले गए। देर रात में उनकी मौत हो गई। प्रधान के पति राम गणेश सिंह की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं पुखरायां के सट्टी थाना क्षेत्र के ट्योगा गांव निवासी प्रेमचंद्र ने बताया कि उनकी दादी रामश्री बुधवार को घर में साफ सफाई कर रही थीं। तभी सांप ने डस लिया। इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहां उनकी मौत हो गई। वहीं भोगनीपुर के ऊधमपुर गांव निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि उनका बेटा अजय प्रताप बुधवार को खेत गया था। जहां सांप ने डस लिया। आसपास मौजूद किसानों ने घर में सूचना दी। इस पर अजय को सीएचसी में भर्ती कराया गया।