फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
शहबान की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। वह फेरी कर जीवन यापन करता था। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के अहेर गांव निवासी राजू का बेटा शहबान(21) बिहार के सहरसा कस्बे में रहकर फेरी लगाता था। पंद्रह दिन पहले वह यहां आया था। शनिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए बिहार जाने के लिए कोतवाली के फगुआ भट्ठा के पास से बस पकड़ी। साथ में गांव का सरताज था। यह बस में भीड़ देख ठठिया कट पर उतरकर दूसरे वाहन का इंतजार करने लगे।
एक्सप्रेसवे पर वाहन रोकने के लिए हाथ देते समय आगरा की ओर से आ रहे ट्रक ने शहबान को चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। साथी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें