फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। अनियंत्रित बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

ठठिया थाने के इनायतपुर गांव निवासी रजनेश कुमार ऊर्फ छुक्कन (45) लकड़ी का व्यापार करते थे। बेटे अमन का नवोदय विद्यालय में प्रवेश कराना चाहते थे। शनिवार को बाइक पर पत्नी रीना को बैठाकर नवोदय विद्यालय देखने गए थे। शाम को लौटते समय पट्टी गांव के पास एक्सप्रेसवे के कट के पास पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे में रजनेश की मौत हो गई। रीना घायल हो गईं। रीना को पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने रजनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को इनके पास हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें