फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबा युवक, नहीं लगा पता, शहर के मेहंदी घाट पर तेज धार में बहा, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
गंगा में डूबे सुबोध को तलाश करते गोताखोर। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। बोतल में पानी लेने गए साले का इंतजार न करना हरदोई के युवक को महंगा पड़ गया। शौचक्रिया के बाद हाथ धुलते समय वह गंगा में डूब गया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर खोजने का प्रयास किया। चार घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका। हादसे की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना माधौगंज के गांव जेहदीपुर निवासी सुबोध कुमार (38) पुत्र बाबूराम मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने साले महेश (निवासी फतेहगंज, थाना मल्लावां, हरदोई) के साथ मेहंदी घाट आया था। सुबोध कुमार को किसी से पांच हजार रुपये लेने थे। इससे वह गंगा किनारे साले के साथ बैठ गया। इस दौरान पेट में दिक्कत होने पर पास ही शौचक्रिया करने लगा। साला महेश नल से बोतल भरने चला गया। उसने सुबोध से इंतजार करने के लिए कहा।
सुबोध उसके आने से पहले गंगा के पानी से हाथ धुलने लगा। इस दौरान कटान होने पर वह गहरे पानी में डूब गया। यह देखकर साला चीख-पुकार करने लगा। इससे मौके पर भीड़ जुट गई। जानकारी पर मेहंदी घाट चौकी प्रभारी जसवंत सिंह और सीओ सदर शिव प्रताप सिंह पहुंच गए। करीब चार घंटे तक गोताखोरों ने सुबोध को तलाश किया। बहाव तेज होने से पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

महिला ने साड़ी फेंककर बचाने का किया प्रयास
सुबोध के डूबते वक्त महिला गंगा में स्नान कर रही थी। सुबोध को डूबता देेकर उसने साड़ी फेंक दी। बहाव तेज होने से सुबोध साड़ी नहीं पकड़ सका। वह पानी में ओझल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें