फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरा मुआवजा न मिलने पर रुकवाया काम

विज्ञापन
मशीन रोक कर धरना देते ग्रामीण। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। पूरा मुआवजा न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को फोरलेन का निर्माण कार्य रोक दिया। सूचना पर पहुंचे फोरलेन के अधिकारियों और पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। इन्होंने दो दिन की मोहलत मांगी। दो दिन बाद अधिकारियों के साथ बैठक और मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीण माने। करीब दो घंटे बाद काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

अलीगढ़ से कानपुर के बीच फोरलेन के लिए अधिकृत जमीन का मुआवजा इस्माइलपुर के ग्रामीणों को लंबे संघर्ष के बाद भी पूरा नहीं मिल पाया है। इससे इनमें गुस्सा है। मंगलवार को मुआवजे की मांग करते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। यह समतलीकरण कर रही मशीन के सामने बैठ गए। नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर नेशनल हाईवे के मैनेजर राजेश उपाध्याय पहुंच गए। इन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की। इनका कहना था कि मुआवजे की फाइलें प्रक्रिया में हैं। जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा।
दूसरी ओर ग्रामीणों ने कहा कि खेत में खड़ी फसलों का भी मुआवजा देने की बात कही गई थी। इससे हाईवे के अधिकारी मुकर रहे हैं। ग्रामीण मनोज दीक्षित, कृष्ण मुरारी मिश्रा, ऋषि दीक्षित, विमलेश सक्सेना, भजन लाल, लालाराम, नितेश आदि ने बताया कि छह किसानों को मुआवजे के नाम पर कुछ भी नहीं मिला है। इनकी जमीन तय से अधिक ले ली गई। मुआवजे के लिए एक साल से किसान धरना, प्रदर्शन कर रहे हैं। अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। इसी से ग्रामीणों के साथ एकजुट होकर निर्माण कार्य बंद कराया गया है।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। पहले 15 दिन का समय मांगा गया। किसान इसके लिए तैयार नहीं हुए। तब दो दिन का समय मांगा गया। कहा गया कि एसडीएम छिबरामऊ और फोरलेन के अधिकारियों के सामने बैठक कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। कोतवाल के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें