फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में: कुशवाहा

विज्ञापन
सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा और उन्हें सुनने के लिए जुटे कार्यकर्ता। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा भाजपा सरकार में खोखला साबित हो रहा है।
विज्ञापन

महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को जिला पार्टी कार्यालय परिसर में महिला कार्यकर्ता जागरुकता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बेटी विरोधी सरकार चल रही है। महिलाओं के साथ घटनाएं बढ़ रही हैं। महंगाई से महिलाओं की कमर टूट गई है। परिवार के लोगों को भूख लगती है तो मां से ही भोजन मांगते हैं। यही देखकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला को राशनकार्ड में घर का मुखिया बनाया था। भाजपा सरकार ने चीनी, मिट्टी का तेल जनता के राशन कार्ड से छीन लिया। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा भी खोखला है। किसान खाद, बीज के लिए परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि किसान धान को लेकर भटक रहा है। न राइस मिल खरीद रही, न धान क्रय केंद्र में खरीदारी हो रही है। किसानों को बिचौलियों का सहारा लेना पड़ रहा है। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कंचन कनौजिया ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जरीना उस्मानी, प्रदेश सचिव मुन्नी पाल, साधना मिश्रा, सरिता यादव, अन्नपूर्णा, सपा विधायक अनिल दोहरे, सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान, अरविंद यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंशू पाल, अनुराधा राजपूत, ममता शर्मा, संध्या पाल, मधु कश्यप, कीर्ति दोहरे, जिला पंचायत सदस्य सरोजिनी कुशवाहा, किरण, रीना ठाकुर, जितेंद्र मौर्य, शशिमा सिंह, प्रदेेश सचिव सपा बंटी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें