फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी के सामने युवक को पीटा, वीडियो वायरल, सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस, करीब आधा घंटे की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर की सरायमीरा चौकी के सामने भीड़भाड़ वाले स्थान पर कुछ लोगों ने युवक को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। इस पर स्थानीय लोग पुलिस चौकी पहुंचे। यहां सिपाही न होने पर फोन कर सूचना दी। इसके बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। करीब आधा घंटे तक युवक की पिटाई की गई। इसका वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन

सरायमीरा में जीटी रोड किनारे तहसील परिसर में पुलिस चौकी है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे युवक पैदल जा रहा था। इस दौरान चार लोगों ने रंजिश के चलते हमला कर दिया। युवक को दौड़ा-दौड़ा कर लात घूसों से पीटने लगे। इससे जीटी रोड पर जाम लग गया। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। आरोपियों ने करीब आधा घंटे तक युवक की पिटाई की।
इलाकाई दुकानदारों ने युवक को बचाया। कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया। कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें