फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत: परिजनों ने लगाया गलत इलाज का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। बुखार पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं चिकित्सक ने महिला की मौत दमा रोग से बताई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भारा गांव निवासी फूलन देवी (55) पत्नी रतन सिंह को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने टड़ा रायपुर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बेटे सुनील कुमार ने चिकित्सक पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए बताया कि बुखार में ग्लूकोज की ड्रिप लगा दी थी। कई बार कहने के बाद चिकित्सक ने शुगर लेवल चेक किया तो 300 से ऊपर था। चिकित्सक के पास शुगर लेवल कम करने की दवा उपलब्ध नहीं थी। दवा लेने के लिए वह घर चला गया। लौटकर क्लीनिक पहुंचा तो मां की मौत हो चुकी थी।
पीड़ित युवक ने चिकित्सक पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है। वहीं चिकित्सक का कहना है कि महिला की दमा रोग के कारण मृत्यु हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें