फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम पर उतारा गुस्सा

Tue, 01 Dec 2015 12:33 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की हुई बैठक में सभासदों ने जल निगम के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। कहा खोदी गई गलियों में लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। बोर्ड की बैठक के दौरान कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सभी को सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को नगरपालिका सभागार में हुई बैठक में नामित सभासद नाहर सिंह यादव ने जल निगम की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया। उन्होंने कहा कि गलियों में पाइप लाइन बिछाने के बाद उन्हें खुला छोड़ दिया गया, जिससे वहां से गुजरने वाले लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। गलियों की मरम्मत न होने से गंदगी फैल रही है।

सभासद मुस्ताक खां ने रामगंज में बन रहे ओवर हेड टैंक में सहकारी संघ द्वारा रोड़ा अटकाने का मुद्दा उठाया। इस पर कई सभासदों ने नगर पालिका के पास पड़ी पालिका की जमीन में ओवर हेड टैंक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे पास कर दिया गया।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी बीडी भट्ट ने कस्बे में एलईडी लाइटें लगाने के बारे में शासन से आए पत्र को पढ़कर सुनाया। इस पर सभासदों ने पुरानी लाइटों को हटाकर एलईडी लाइटें लगवाने की सहमति जताई। चेयरमैन राधा गुप्ता ने सफाई एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी समय से कार्यालय आएं।

शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन में सहयोग करें। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि इंद्र कुमार गुप्ता, सभासद जीतू गुप्ता, ललित मोहन सिंह, राजकुमार प्रजापति, मुशाहिद रजा, तहसीन सिद्दीकी, अयूब सिद्दीकी और इरशाद खां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें