फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतपेटी लूट के मामले में चार जेल भेजे गए

Tue, 01 Dec 2015 12:30 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़ियापुर मतदान केंद्र पर धावा बोल मतपेटी लूटने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि 28 नवंबर को प्रथम चरण में सदर ब्लाक क्षेत्र की सड़ियापुर के प्राथमिक पाठशाला में मतदान केंद्र बना था। यहां दो बूथों पर वोट पड़ रहे थे। दोपहर दो बजे के करीब ढाई सौ लोगों ने मतदान कर्मचारियों पर हमला बोल दिया था। कर्मचारियों ने मतदान केंद्र के दरवाजे बंद कर लिए तो बूथ लुटेरों की भीड़ ने दरवाजे तोड़कर मतदान कर्मियों से मारपीट व अभद्रता की थी।

सरकारी पत्रावलियां नष्ट कर दी थीं। मतपेटी में स्याही डालने के बाद मतपेटी लूटकर कुएं में फेंक दी थीं। इस मामले में पीठासीन अधिकारी ने कोतवाली में 250 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने छापा मारकर सियाराम, रामप्रकाश, रोशन व कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को इन सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें