फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप कनेक्शन के नाम किसान से दो लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। बिजली विभाग के ठेकेदार ने किसान से दो लाख बीस हजार रुपये लेकर नलकूप के लिए लाइन खिंचवा दी। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने चेकिंग की तो चोरी की बिजली से नलकूप चलते मिला। इस पर अधिकारियों ने किसान पर बिजली चोरी के मामले में एक लाख का जुर्माना लगाया है। जब किसान को ठगी की जानकारी हुई तो उसने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

भवानीसराय निवासी किसान ओमप्रकाश ने बताया कि सिंचाई के लिए नलकूप लगवाया था। इसके बाद क्षेत्र के दो व्यक्ति आए और खुद को बिजली ठेकेदार बताकर नलकूप का कनेक्शन करवाने का आश्वासन दिया। एडवांस में एक लाख बीस हजार रुपये अपने खाते में जमा कराए। कुछ दिन बाद बिजली लाइन खिंचवा कर नलकूप चालू करा दिया। एक लाख रुपये और ले लिए।
एक माह बाद बिजली विभाग के अधिकारी नलकूप के कनेक्शन की जांच करने पहुंचे। वह नलकूप के कागजात नहीं दिखा सके। किसान ने ठेकेदार से कनेक्शन के कागज देने को कहा तो उसने देने से मना कर दिया। इस पर बिजली अधिकारियों ने बिजली चोरी करने पर एक लाख रुपये जुर्माना लगा दिया। इंचार्ज थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें