फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुकिंग कर कार लूटने में तीन दबोचे

विज्ञापन
थाने में पकड़े गए बदमाश। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
ठठिया(कन्नौज)। बुकिंग कराकर कार लूटने के मामले में पुलिस ने घटना के तीसरे दिन तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन्हें मुठभेड़ में पकड़े जाने का दावा किया है। कार और घटना में प्रयोग किया गया तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना तालग्राम क्षेत्र के खजुरियन नगला गांव निवासी शिवराम के पास स्विफ्ट डिजायर कार है। इसे वह बुकिंग पर चलाते हैं। बुधवार शाम निकवा गांव निवासी दीपू ने लखनऊ जाने के लिए कार बुक कराई। आरोप है कि इसके बाद दीपू ने अपने साथी संजीव व हरदोई जनपद के नानागंज निवासी बंटी उर्फ टाइगर के साथ ठठिया थाना क्षेत्र के पट्टी गांव के पास एक्सप्रेसवे के अंडरपास में तमंचा दिखाकर कार लूट ली। चालक शिवराम को बंधक बनाकर सड़क के किनारे फेंक दिया। बदमाशों का एक साथी अमित पीछे-पीछे दूसरी कार लेकर चल रहा था। घटना होते ही बदमाश कार लेकर फरार हो गए।
पुलिस गुरुवार रात वाहन चेकिंग कर रही थी। बदमाश पुलिस को देखने के बाद कार को बस्ता की सड़क पर लेकर चल दिए। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने कार का पीछा किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए फायर कर दिया। पुलिस ने बदमाशों के साथ मुठभेड़ कर तीनों को पकड़ लिया। इनसे लूटी हुई कार और घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। एक बदमाश अमित अभी फरार है। उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। पकड़े गए बदमाशों पर कन्नौज समेत गैर जनपदों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें