सीओ चकबंदी को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। बिना मुआवजा दिए इमारतों को तोड़े जाने को लेकर धरने पर बैठे अकबरपुर के ग्रामीणों को भारतीय किसान यूनियन का साथ मिल गया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, इमारतों पर बुल्डोजर नहीं चलने देंगे।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ अकबरपुर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे ग्रामीणों को समर्थन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मकानों व दुकानों का गलत मूल्यांकन किया गया। मुआवजा मिलने तक इन्हें नहीं तोड़ने देंगे। समिति से दोबारा मूल्यांकन कराकर भूस्वामियों को उचित मुआवजा दिया जाए। पूर्व में एनएचएआई नेे बिना सूचना के मूल्यांकन किया है।
धरने की जानकारी पर सीओ चकबंदी मोहम्मद अनीस सिद्दीकी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीण संतुष्ट नहीं हुए। ग्रामीणों ने सीओ चकबंदी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विमल त्रिपाठी, महेश चंद्र दीक्षित, हरिओम चौरसिया, अलीशेर, दिनेश चंद्र, सूर्यप्रकाश, रामबाबू, राजीव दुबे, शैलेंद्र पांडेय, अंजनी मिश्रा, श्यामबाबू त्रिपाठी, मीनू चौरसिया व हरेंद्र दुबे सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।